Popup Image
Advertisement

केरल में प्रार्थना सभा के दौरान 3 ब्लास्ट ,1 की मौत, 25 घायल, 5 गंभीर

केरल के एर्नाकुलम में रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में तीन धमाके हुए। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कलामासेरी में स्थित इस कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े 9 बजे के करीब 2 हजार लोग प्रार्थना कर रहे थे, उसी दौरान 5 मिनट के अंदर लगातार तीन धमाके हुए।

Advertisement

जेहोवाज विटनेसेस संस्थान के स्थानीय प्रवक्ता टीए श्रीकुमार ने कहा कि कन्वेंशन हॉल में 9:45 बजे तीन धमाके हुए। प्रेयर खत्म होने के कुछ ही सेकेंड के अंदर धमाके हुए। पहला धमाका हॉल के बीचो-बीच हुआ। कुछ सेकेंड बाद हॉल के दोनों तरफ दो और धमाके हुए। एर्नाकुलम में जहां धमाका हुआ है। उसके आसपास अच्छी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं।

दो दिन पहले एर्नाकुलम में हमास के समर्थन में एक रैली भी हुई थी। मौके पर IB और NIA की टीम पहुंची हुई है। धमाके के दौरान कन्वेंशन सेंटर में करीब दो हजार लोग मौजूद थे। सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। धमाके की वजह सामने नहीं आई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें