Popup Image
Advertisement

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

देश में कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। ऐसे बच्चों को PM केयर्स फंड से 10 लाख रुपए की मदद दी जाएगी। उनकी पढ़ाई का खर्च भी इसी फंड से उठाया जाएगा। 18 साल की उम्र तक हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा उनकी उम्र 23 साल होने पर भी 10 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।

Advertisement

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि कोरोना के कारण माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने वाले सभी बच्चों को PM केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत मदद दी जाएगी।

इन बच्चों को आयुष्यमान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसका प्रीमियम PM केयर्स फंड से दिया जाएगा। हायर एजुकेशन के लिए अगर लोन लिया है तो उसमें राहत दी जाएगी। इस लोन का ब्याज भी इसी फंड से दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें