Advertisement

कोरोना से हालात बिगड़ने पर हाई कोर्ट ने दिया पूर्ण लॉकडाउन लगाने का आदेश-

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के 5 बड़े शहरों में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया है। कोर्ट ने लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजीत कुमार की डिवीजन बेंच ने प्रदेश के सबसे ज्यादा कोविड-19 प्रभावित इन 5 शहरों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है।इससे पहले भी कोर्ट ने यूपी सरकार को लॉकडाउन का सुझाव दिया था। इसके बाद ही यूपी सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें