Advertisement

चल समारोह के साथ लाए ध्वजा, जैन मंदिर के शिखर पर चढ़ाई

शीतलनाथ जैन मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण शाम को दीपों से होगी सजावट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित श्री शीतलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर की प्रतिष्ठा के 38 वर्ष पूरे होने पर पावन अवसर पर सोमवार को धार्मिक आयोजन हुआ। सोमवार सुबह आचार्य विजयरत्नकीर्ति सूरी जी की पावन निश्रा में अहमदाबाद से लाई गई नवीन ध्वजा मंदिर के शिखर पर चढ़ाई गई। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और समाजजनों ने जयकारों के साथ आकाश गूंजा दिया।

उत्सव का शुभारंभ सुबह चल समारोह के साथ हुआ जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। ध्वजा को पूरे सम्मान के साथ मंदिर परिसर लाया गया। भगवान शीतलनाथ की विशिष्ट आभूषणों से दिव्य अंगरचना की गई। प्रभु का यह मनमोहक शृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Advertisement

स्थापना की परंपरा और धार्मिक महत्व
मंदिर निर्माणकर्ता लाभार्थी परिवार की रीटा बेन शाह ने जानकारी दी कि वर्ष 1988 में स्थापित इस मंदिर की परंपराओं को आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जा रहा है। ध्वजा के कायमी लाभार्थी अहमदाबाद के सेठ त्रिकमलाल अमृतलाल शाह परिवार हैं। जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार शिखर पर ध्वजा रोहण धर्म की विजय और तीर्थंकरों के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है जो क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

दीपों से रोशन होगा मंदिर परिसर
आयोजन की शृंखला में संध्या काल में विशेष दीपोत्सव का आयोजन रखा गया है। पूरे मंदिर परिसर को झिलमिलाते दीपों से आकर्षक रूप में सजाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review