Advertisement

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में महिला से रेप

जबलपुर। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पिता के साथ इलाज के लिए आई महिला से उसके ही पहचान के एक युवक ने रेप किया। घटना 25 मई की रात की है। शनिवार को महिला गढ़ा थाने पहुंची, जहां उसने अपने साथ हुई ज्यादती की घटना पुलिस को बताई। गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले प्रेम संबंध थे।

Advertisement

दरअसल, 13 मई 2026 को महिला के पिता का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनकी देखरेख के लिए महिला भी अस्पताल में पिता के साथ ही रहती थीं। 25 मई को पड़ोस में रहने वाला राहुल करसा, जो उसका पुराना परिचित था, अपनी पत्नी के साथ मेडिकल कॉलेज आया था। रात करीब 10 बजे महिला पानी भरने के लिए मेडिकल कॉलेज के नीचे आई, जहां राहुल पहले से ही अकेला खड़ा था। पीडि़ता का कहना है कि कुछ बात करने का बोलकर आरोपी राहुल उसे पल्मोनरी बिल्डिंग के पास ले गया और धमकी देकर रेप किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें