जेल प्रहरी के बेटे ने दूसरे जेल प्रहरी की पत्नी के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया

भैरवगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मामले में प्रकरण, आरोपी राउंडअप
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में पदस्थ प्रहरी के बेटे ने एक अन्य जेल प्रहरी की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की। जिसके बाद पीडि़ता ने भैरवगढ़ थाने में केस दर्ज करवाया। भैरवगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि भैरवगढ़ जेल में पदस्थ प्रहरी के पुत्र आयुष पिता सत्यनारायण सक्सेना निवासी जेल क्वार्टर ने समीप ही रहने वाली एक अन्य जेल प्रहरी की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर जमकर मारपीट की जिसके बाद पीडि़ता ने भैरवगढ़ थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया। मामले में भैरवगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को राउंडअप कर लिया है।
इनका कहना
आरोपी जेल प्रहरी का बेटा है। उसे राउंडअप कर लिया गया है।
-पुष्पा प्रजापति, सीएसपी, जीवाजीगंज









