तेज रफ्तार कार मकान में घुस गई, 2 लोगों की मौत

तेज रफ्तार कार मकान में घुस गई, 2 लोगों की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रूपेटा फाटक पर हादसा…
उज्जैन। अल सुबह नागदा थाना अंतर्गत रूपेटा फाटक पर तेज रफ्तार मकान से टकरा गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई।
टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि रूपेटा फाटक पर दुर्घटना की सूचना थाने पर मिली थी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कार सड़क किनारे बने मकान से टकराई थी।
उसमें सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। उनकी शिनाख्त पवन पोरवाल और अजहर के रूप में हुई है। दोनों आलोट के रहने वाले थे।
कार कहां से आ रही थी और युवकों को कहां जाना था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कार तेज गति से आई और अनियंत्रित होकर सीधे मकान से जा टकराई। फिलहाल शवों को पीएम के लिये अस्पताल भेजकर जांच शुरू की गई है।










