Advertisement

दीवार गिरने से महिला की मौत…

पीएम आवास योजना की किश्त मिलने पर बनवा रही थी मकान

Advertisement

उज्जैन। लेकोड़ा में रहने वाली महिला द्वारा स्वयं के मकान की कच्ची दीवार तोडऩे के दौरान दीवार उस पर आ गिरी। गंभीर घायल होने पर परिजनों ने आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई।चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

अंजाबाई पति सेवानाथ 45वर्ष निवासी लेकोड़ा थाना उन्हेल के परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त मिलने पर अंजा बाई स्वयं का कच्चा मकान तोड़ रही थी उसी दौरान दीवार ऊपर आ गिरी। अंजाबाई को गंभीर हालत में आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई। अंजाबाई के पति की 6 माह पहले मृत्युहो चुकी थी। उसके बेटे मांगूनाथ ने बताया कि घटना के समय अंजाबाई घर में अकेली थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें