Advertisement

दुष्कर्मी फर्जी डॉक्टर पर आत्महत्या के प्रयास का केस

मामला: कोर्ट परिसर में पुलिस से हाथ छुड़ाकर विद्युत तार पकडऩे का

Advertisement

उज्जैन।नागझिरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने कल कोर्ट में पेश किया जहां उसने विद्युत तार पकड़कर आत्महत्या का प्रयास किया। माधव नगर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 309 में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया आदर्श नगर नागझिरी में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर रिजवान अली ने अपने यहां उपचार कराने आई विवाहिता से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने के बाद एक वर्ष तक दुष्कर्म किया। महिला ने थाने में रिजवान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया उसी दौरान प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह थाना नागझिरी से हाथ छुड़ाकर रिजवान अली ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय के बाहर न्यायिक परिसर में विद्युत बोर्ड के तार पकड़कर स्वयं को करंट लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

Advertisement

मामले में प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह की रिपोर्ट पर रिजवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लेकर गये जहां जेल वार्ड में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया कि रिजवान को आज जेल दाखिल करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें