Popup Image
Advertisement

नकली सोना रखवाकर 43 लाख का लोन दिला दिया, जबलपुर पीएनबी में घोटाला

वैल्यूअर सहित 15 पर एफआईआर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज जबलपुर। जबलपुर से बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां सदर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बैंक द्वारा अधिकृत गोल्ड वैल्यूअर (सोना जांचने वाले विशेषज्ञ) ने ही मिलकर बैंक को करीब 43 लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपियों ने सांठगांठ कर बैंक के लॉकर में नकली सोना रखवाया और उस पर लाखों का लोन फाइनेंस करा लिया। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने 2 वैल्यूअर्स समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बैंक में जब भी कोई ग्राहक गोल्ड लोन लेने आता है तो बैंक अपने अधिकृत वैल्यूअर से सोने की शुद्धता की जांच कराता है। इस केस में बैंक ने न्यू रामनगर स्थित अभिनव ज्वेलर्स के संचालक राजीव सोनी को वैल्यूअर नियुक्त किया था। राजीव सोनी ने बैंक आने वाले 13 ग्राहकों के नकली सोने को अपनी रिपोर्ट में असली बताकर लोन पास करवा दिया। हद तो तब हो गई जब राजीव की पत्नी पूजा सोनी खुद बैंक में नकली जेवर गिरवी रखकर लोन लेने पहुंची।

Advertisement

जब किस्तें नहीं आईं, तब खुला फर्जी सोने का राज

कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि यह पूरी गड़बड़ी दिसंबर 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच हुई। लोन की अवधि पूरी होने के बाद भी जब किसी ग्राहक ने बैंक की किस्तें नहीं चुकाईं, तो बैंक ने उन्हें नोटिस जारी किए। नोटिस के बाद भी जब कोई बैंक नहीं पहुंचा तो बैंक मैनेजर को शक हुआ। उन्होंने लॉकर में रखे सोने की दोबारा जांच कराई तो पता चला कि सारा सोना नकली है। बैंक मैनेजर ने फरवरी 2026 में कैंट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisement

कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले का कहना है कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर प्राथमिक जांच पूरी कर ली गई है। यह साफ है कि बैंक के अधिकृत गोल्ड वैल्यूअर ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर इस सुनियोजित फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। सभी 15 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें