नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण

उज्जैन।सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद नगर निगम का अमला गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम पर निकला। इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर नियम विरूद्ध बने निर्माण कार्यों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।

Advertisement
दशहरा मैदान स्थित स्मार्ट पाईंट के सामने नालियों को फर्शी और आरसीसी से कवर कर लिया गया था। निगम की गैंग ने इस निर्माण को हटाया।
इसी प्रकार सेठी नगर के समीप नगर निगम कॉलोनी में कमल भारद्वाज द्वारा अपने मकान की चढ़ाव और ओटले का निर्माण गलत तरीके से कर लिया गया था। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में होने के बाद नगर निगम ने जांच की, इसमें निर्माण अवैध पाया गया। इसे भी नगर निगम ने जेसीबी की मदद से हटाया।
Advertisement









