Advertisement

नाबालिग को बुर्का पहनाकर इंदौर ले गया चिमनगंज मंडी पुलिस ने मुक्त करवाया

प्रकरण दर्ज, सहयोगी को भी बनाया आरोपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आगर नाका के समीप रहने वाली 14 साल की नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर साहिब हसन उर्फ छोटू निवासी बेगमबाग बुर्का पहनाकर इंदौर ले गया। नाबालिग के घरवालों को जब इसका पता चला तो उन्होंने चिमनगंज मंडी थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इंदौर पहुंचकर युवक को पकड़ा और नाबालिग बालिका को उसके चंगुल से मुक्त करवाया।

नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे प्रेमजाल के नाम पर साहिब हसन ने झांसे लिया और गुमराह करते हुए अगुवा कर इंदौर ले गया। इंदौर में उसने अपने दोस्त सुफियान निवासी आजादनगर के यहां नाबालिग को रखा और उससे जबर्दस्ती की। मामले में पुलिस ने उस पर अपकरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उसके दोस्त सूफियान को भी आरोपी बनाया है। बता दें कि नाबालिग बालिका के पिता का एक साल पहले ही निधन हो चुका है। उसकी मां एक कारखाने में काम कर अपनी तीनों बच्चियों की परवरिश कर रही हैं।

Advertisement

हिंदूवादी संगठनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ग्रूमिंग गैंग पेटर्न की तर्ज पर इस तरह के अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें गरीब, परेशान नाबालिग बालिकाओं को टारगेट किया जाता है। कई शहरों में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।

इनका कहना
नाबालिग के कोर्ट में बयान हो रहे हैं। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के सहयोगी उसके दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है।
गजेंद्र पचौरिया, टीआई थाना चिमनगंज

Advertisement

महाराष्ट्र के पठान को पुलिस को सौंपा

इधर, दूसरी घटना में हिंदूवादी संगठनों ने महाराष्ट्र निवासी ताहेर तैय्यब पठान को पकड़ा जो मंदिर दर्शन का झांसा देकर युवती को लेकर उज्जैन आया था। उसे सांदीपनि आश्रम के समीप से पकड़कर जीवाजीगंज पुलिस के हवाले किया गया। मामले में टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि महिला ने शिकायत नहीं की है। उनका कहना है कि यह मेरा ड्राइवर है जिसे जबर्दस्ती पकड़कर कुछ लोग पुलिस के पास ले गए। हम बाहर के रहने वाले हैं इसलिए कार्रवाई नहीं कर रहे। शिकायत नहीं करने पर प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles

Write a review