Advertisement

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा , फंदे से लटका मिला शव

उज्जैन। बोरमुंडला में रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलगंगा पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

तौलाराम पिता मोतीराम आंजना 65 वर्ष निवासी बोरमुंडला द्वारा फांसी लगाने की सूचना सुबह 7 बजे भेरूगढ़ पुलिस को परिजनों ने दी। पुलिस ने बताया कि सुबह तौलाराम की पत्नी अवंताबाई उसे चाय पीने के लिये जगाने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था।

खिड़की से देखा तो तौलाराम फांसी पर लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार तौलाराम स्लिप डिस्क के कारण कमर दर्द से परेशान था। 15 दिनों से डिप्रेशन में था। संभवत: इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें