Advertisement

बस और एसयूवी की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत

जिले के चेंगम के पास एसयूवी और राज्य सरकार की एक बस की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में असम के पांच श्रमिकों सहित सात लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को तिंडीवनम-कृष्णागिरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेंगलुरु से यहां आ रही तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम की बस से एसयूवी कार टकरा गई। कार में करीब 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर श्रमिक थे।

एसयूवी में सवार 11 लोगों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को तिरुवन्नामलाई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

मृतकों की पहचान असम के भीनमाल तीर्थ, कुंचा राय, दल्लू, निकोलस, नारायण सेठी और चालक पुनीत कुमार के अलावा कृष्णागिरी जिले के कामराज के रूप में हुई है। वे सभी होसुर के पास एक कारखाने में काम करते थे और आयुध पूजा के दिन पुडुचेरी की यात्रा के बाद लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बस के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें