Advertisement

बस ने बाइक चालक को टक्कर मारी

गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़ फोड़कर आग लगाई

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन-बडऩगर मार्ग पर झलारिया फंटे के समीप मंगलवार सुबह 10.30 पर बडऩगर की ओर से तेजगति से आ रही बस ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रफुल्ल पिता राजेश पंडया 18 साल निवासी झलारिया थाना बडऩगर मंगलवार सुबह घर से बडऩगर कोचिंग जाने के लिए निकला था।

तभी झलारिया फंटे पर बाजना से उज्जैन जा रही बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।? बस में बैठे सभी यात्रियों को बस चालक ने घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर मौलाना बस स्टैंड पर उतार दिया और बस को तेजगति में उज्जैन की ओर ले जाने लगा।

Advertisement

लोगों ने खरसौद खुर्द में पेट्रोल पंप के पास बस को रोक लिया और उसमे तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। उसके बाद बस में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बताया जाता है कि घटना से परिजन बदहवास हो गए। प्रफुल्ल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। प्रफुल्ल से बड़ी उसकी एक बहन है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें