बिजासन माता मंदिर से देवास रोड तक 14 करोड़ रु. से बनेगी सड़क

निगम अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन। हामूखेड़ी मूें बिजासन माता मंदिर से संत दमयंती आश्रम तक नया मार्ग बनाने की तैयारी नगर निगम ने की है। जो देवास रोड तक बनाया जाएगा। कुल 900 मीटर लंबा रोड 14 करोड़ से बनाया जा रहा है। इस मार्ग का चौड़ीकरण भी जिससे लगभग 40 से अधिक मकान चौड़ीकरण की जद में आएंगे। इन मकानों को तोडऩे के लिए जल्दी ही नोटिस जारी होंगे।
बिजासन माता मंदिर से लेकर देवास रोड तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य के संबंध में नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने बुधवार को निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के साथ हामूखेड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर निगम की टीम के अन्य अधिकारी भी साथ थे।
Advertisement









