भाजपा में अब राजनैतिक नियुक्तियों की तैयारी

उज्जैन विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ विकास प्राधिकरण सहित एल्डरैमन के लिए चलने लगे नाम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निपटने के बाद अब एक बार फिर भाजपा में राजनैतिक नियुक्तियों की तैयारी शुरू हो गई है। उज्जैन में उज्जैन विकास प्राधिकरण, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण, जिला सहकारी बैंक एवं एल्डरमैन पदों के लिए नाम चलने लगे हैं।
दरअसल राजनैतिक नियुक्तियों का मामला करीब 2 साल से पेङ्क्षडंग है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में नियुक्तियों पर विचार शुरू किया था। तब माना जा रहा था कि जल्दी ही नाम फाइनल हो जाएंगे। उनका कार्यकाल समाप्त हो गया और नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी बन गए लेकिन नियुक्तियां नहीं हो सकीं। तब कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। अब यह चुनाव भी निपट गए हैं और एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई। इस कड़ी में उज्जैन से भी नाम फाइनल करके प्रदेश इकाई को भेजे जा चुके हैं।
उज्जैन में उज्जैन विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष और 5 संचालक, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण में अध्यक्ष, नगरनिगम में 10 एल्डरमैन के साथ जिला सहकारी बैंक में अध्यक्ष का मनोनयन होना है। उज्जैन विकास प्राधिकरण में दो नाम चल रहे हैं। डॉ. रवि सोलंकी और विवेक जोशी। इनमें से किसी एक को अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है। इसमें भी डॉ. सोलंकी का दावा सबसे मजबूत है।
सिंहस्थ की तैयारियों के बीच लंबे समय से खाली सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की चर्चा भी शुरू हो गई है। इस पद के लिए उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल का नाम चल रहा है। इसका कारण उनका अनुभव बताया जा रहा है। अग्रवाल संगठन की दृष्टि से मजबूत हैं और सबको साथ लेकर चलते हैं। वह गंभीर भी हैं। चूंकि ङ्क्षसहस्थ आयोजन में गहराई और गंभीरता की जरूरत है, ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत है। बहरहाल नियुक्तियों की लेकर चर्चा का बाजार गर्म जरूर है लेकिन चौंकाने की आदत के कारण कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है।









