Popup Image
Advertisement

भारत जोड़ो के बाद ‘भारत न्याय यात्रा’ निकलेंगे राहुल गांधी

नई दिल्‍ली : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक नई यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं. इस यात्रा का नाम होगा भारत न्याय यात्रा.

Advertisement

राहुल की भारत न्‍याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक होगी, जोकि 14 जनवरी 14 से 20 मार्च तक चलेगी. संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस कल है और रैली का शंखनाद होगा. सभी नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे.

उनके अनुसार, यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी. यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी. भारत न्‍याय यात्रा 14 राज्यों और 85 ज़िलों से गुजरेगी.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें