मध्य प्रदेश : शासकीय कर्मचारियों के लिए Good News

अब पांच दिन का ही होगा सप्ताह

Advertisement
राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश में अब अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए केवल पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) सप्ताह होगा।
इसे अगले आदेश तक एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 में यह व्यवस्था शुरू की थी और इसकी अवधि तीन से चार माह के लिए बढ़ाई जा रही थी.
Advertisement
इससे पहले 10 जून 2022 को सामान्य प्रशासन विभाग ने पांच दिन का सप्ताह घोषित किया था, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी था। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस व्यवस्था को अगले आदेश तक प्रभावी बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Advertisement









