Popup Image
Advertisement

स्कूल में 4th के बच्चे के साथ क्या हुआ? पिता बोले- चेहरे पर चोट, सुनने में दिक्कत

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। भोपाल के फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 8 अक्टूबर की है। बच्चे के पिता उजेर अहमद ने गांधी नगर थाने में शिकायत की है। जिसमें बताया है कि स्कूल में प्रिंसिपल मनोहर काटा ने उनके बेटे के साथ मारपीट की है। बच्चे के चेहरे और कंधे पर चोट आई हैं। उसे सुनने में परेशानी हो रही है। बच्चे का हमीदिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

Advertisement

माफी मांगता रहा, फिर भी मारते रहे प्रिंसिपल
पिता ने कहा- उस दिन स्कूल से घर लौटे बच्चे ने बताया कि प्रिंसिपल मनोहर काटा ने उसके साथ मारपीट की है। उसने बताया कि मारपीट के दौरान वह माफी मांगता रहा, लेकिन प्रिंसिपल ने उसकी बात नहीं सुनी। बच्चे ने चेहरे और कंधे पर चोट के निशान हैं। घटना के बाद उसे कान से सुनाई नहीं दे रहा था। घर पहुंचने पर चक्कर आने से वह गिर गया।

बच्चे के पिता उजेर अहमद के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे वे गांधीनगर थाने पहुंचे और शिकायत दी। उनका कहना है कि इसके बाद से उन्हें जांच चलने और मेडिकल रिपोर्ट मंगाए जाने की जानकारी दी जा रही है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल से जुड़े एक व्यक्ति ने फोन कर समझौता करने के लिए कहा। उन्होंने प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर की प्रति देने की मांग की है।

Advertisement

स्कूल प्रबंधन का पक्ष नहीं आया सामने
मामले में फिलहाल स्कूल प्रबंधन और संबंधित प्रिंसिपल का पक्ष सामने नहीं आया है। पिता ने मांग की है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट से ही चोटों की प्रकृति तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें