मन की बात: PM मोदी ने कहा- मेरी मां और मैंने भी दोनों डोज लगवाए

By AV NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो पर मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। यह कार्यक्रम मोदी सरकार 2.0 का यह 25वां और ओवरऑल 78वां एपिसोड है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बैतूल के एक गांव के लोगों से बात की। गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि हमारे यहां वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे मौत हो रही है।

उन्हें जवाब देते हुए हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पर भ्रम नहीं फैलने देना है। मेरी मां और मैंने भी वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं।

आपके गांव में जो भ्रम फैलाया गया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। हमारे देश के 20 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन ली है। ऐसा कुछ भी नहीं है। आप भी वैक्सीन लगवाइए। और बाकियों को भी प्रेरित करिए।

Share This Article