Advertisement

महाकाल मंदिर: जींस-टीशर्ट के ऊपर सोला पहनकर गर्भगृह में कर रहे प्रवेश

दीपावली के बाद मंदिर में उमड़ी भीड़, महाकाल लोक देखने भी हजारों लोग पहुंच रहे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मंदिर प्रशासक सोनी बोले- नियमों का पालन नहीं कराने पर वालों पर कार्रवाई करेंगे

उज्जैन।दीपावली के दूसरे दिन सूर्यग्रहण के कारण महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। आज सुबह से ही भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। 25-30 मिनट में दर्शन हो रहे हैं। वहीं वीआईपी (750 रसीद वाले) दर्शनार्थी गर्भगृह में जाकर दर्शन कर रहे हैं लेकिन यहां पर डे्रसकोड का पालन नहीं करवाया जा रहा है।

Advertisement

मंदिर समिति कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे हैं। दीपावली पर नए वर्ष की शुरुआत देवदर्शन के साथ की जाती है। मंगलवार को सूर्य ग्रहण के कारण महाकाल मंदिर के पट तो खुले लेकिन गर्भगृह में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। वहीं शहर के अन्य मंदिरों के पट भी बंद रहे।

ग्रहणकाल खत्म होने के बाद शुद्धिकरण किया गया और पट खुले। इधर महाकाल मंदिर में आम दर्शनार्थियों को महाकाल लोक में मानसरोवर द्वार से प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं 750 रुपए रसीदवाले श्रद्धालु गेट नंबर 4 से दर्शन के लिए प्रवेश कर रहे हैं। ये श्रद्धालु गर्भगृह में दर्शन पूजन कर रहे हैं।

Advertisement

इनके लिए विशेष डे्रसकोड निर्धारित है जिसमें पुरूष धोती और महिलाएं साड़ी पहनकर ही प्रवेश कर सकते हैं। ये वस्त्र मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध करवाए जाते हैं। आज सुबह से ही मंदिर में डे्रस कोड का उल्लंघन किया जा रहा था। कतार में ऐसे कई श्रद्धालु लगे हुए थे, जिन्होंने जींस पर धोती लपेटे हुए थे।

जींस पर लपेट ली धोती……..बच्चे तो जींस-टीशर्ट में ही गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं कई युवा श्रद्धालुओं ने जींस पर ही धोती लपेट ली। इसी तरह युवतियों ने भी ऐसा ही किया। वीआईपी श्रद्धालुओं की भी लंबी कतार लगी हुई है। व्यवस्था में लगे कर्मचारी इन्हें ऐसा करने से रोक भी नहीं पा रहे हैं।

महाकाल लोक से ही आम प्रवेश

श्री महाकाल लोक देखने के लिए भी हजारों लोग सुबह से ही पहुंच रहे हैं। त्योहारी अवकाश होने के कारण बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा आम श्रद्धालुओं श्री महाकाल दर्शन के लिए महाकाल लोक में ही बने मानसरोवर द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई हैं। यहां से श्रद्धालु पुराने फेसिलिटी होकर कार्तिकेय मंडपम से गणेश मंदिर पहुंचकर आसानी से दर्शन कर सकते हैं।

निरीक्षक को हटाएंगे…

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने चर्चा में बताया कि गर्भगृह में निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। जो भी निरीक्षक लापरवाही बरत रहे हैं उन्हें वहां से हटाया जाएगा।

Related Articles