10 हजार का फरार इनामी बदमाश महिदपुर से गिरफ्तार

ड्राइवर बनकर मिले और किराए पर लेकर आयशर वाहन को किसी और को बेचा

अक्षरविश्व न्यूज, उज्जैन। किराए पर आयशर वाहन लेकर उसे किसी और बेचकर धोखाधड़ी करने वालों 10 हजार रुपए के फरार इनामी बदमाश को बडऩगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने बताया कि ७ अक्टूबर को फरियादी साबिर पिता कालू खां निवासी कजलाना ने बताया कि इरफान पिता उमर हयात निवासी मल्हारगढ़ (मंदसौर) और बबलू पिता मुनीरउद्दीन निवासी महिदपुर ड्राइवर बनकर मिले और मेरा आयशर क्रमांक एमपी ०९ डीएल 7584 को किराए पर लेकर गया और षड्यंत्रपूर्वक वाहन को अन्य किसी को बेच दिया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
8 अक्टूबर को आरोपी इरफान पिता उमर हयात को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया और अन्य आरोपी के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान इरफान ने अपने साथी बबलू उर्फ शफीक पिता मुनीरउद्दीन के साथ वाहन बेचना कबूला। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी बबलू महिदपुर के किला रोड में घूम रहा है जिसके बाद महिदपुर पुलिस की टीम के साथ दबिश देकर उसे धरदबोचा गया। आयशर वाहन के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।
तीन दिन की रिमांड पर आरोपी
टीआई अशोक कुमार पाटीदार ने बताया आरोपी बबलू उर्फ शफीक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे २२ दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। इस दौरान उसने धोखाधड़ी पूर्वक बेचे गए आयशर के संबंध में पूछताछ की जा रही है।









