मेधावी बटुकों को किया सम्मानित

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विवि के कुलगुरु प्रो. शिवशंकर मिश्र, उप प्रशासक सिम्मी यादव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सुरक्षा जयंत राठौर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान संस्थान में अध्ययनरत बटुकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शिव पुराण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें भारतीय सनातन परंपरा एवं वैदिक संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस दौरान संस्थान के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बटुकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने किया। संस्थान द्वारा वर्षभर संचालित शैक्षणिक एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई तथा वैदिक परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।









