Advertisement

मोदी यूएई दौरे पर रवाना ऊर्जा पर समझौता संभव

राष्ट्रपति अल नाहयान मुलाकात करेंगे

Advertisement

दुबई, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन के विदेश दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके दौरे का पहला पड़ाव यूएई होगा, जहां वे राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और जायद अल नाहयान भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता ऊर्जा सहयोग के अलावा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे।

वेस्ट एशिया में जारी तनाव भी बातचीत का अहम हिस्सा रहेगा। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के बीच एलपीजी व स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से जुड़े दो अहम समझौते हो सकते हैं। इस दौरे का सबसे बड़ा फोकस भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना है। माना जा रहा है कि एलपीजी और एलएनजी सप्लाई बढ़ाने को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें