Popup Image
Advertisement

मोहन यादव कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, लाल परेड ग्राउंड में तैयारियां शुरू

नए सीएम मोहन यादव 13 दिसंबर को शपथ ले सकते है। यह कार्यक्रम मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इसमें कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Advertisement

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगे। संभावना है कि कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर मंगलवार सुबह मोहन यादव ने कहा, मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने इस जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा की दिशा में काम करेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल होंगे, इसी की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

नए सीएम के नाम का ऐलान होने के बाद शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपा। उनका इस्तीफा तत्काल मंजूर भी हो गया।सीएम के रूप में नाम का ऐलान होने के बाद मोहन यादव राजभवन पहुंचे।

यहां उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और वीडी शर्मा मौजूद रहे।

Advertisement

साथ ही तीनों पर्यवेक्षक मनोहर लाल कट्टर, डॉ के. लक्ष्मण और आशा लकड़ा भी साथ रहे।बैठक में मनोहर लाल खट्टर ने शिवराज सिंह चौहान को मोहन यादव का नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा तो शिवराज ने नाम रखा। मोहन यादव को भरोसा नहीं हुआ तो पहले खड़े नहीं हुए। बाद में खड़े होकर हाथ जोड़े।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें