Advertisement

रसोई घर में जरूर अपनाएं ये टिप्स

पारिवारिक रिश्तों में मिठास बरकरार रहे और हरदम जीवन में खुशनुमा अहसास हो इसके लिए घर में सुख-समृद्धि का होना आवश्यक है। घर में वास्तुदोष होने से घर में विघ्न बाधाएं अपना बसेरा बना लेती हैं। रसोई घर का खास हिस्सा होता है

Advertisement

रसोईघर में वास्तु से संबंधित कुछ बातों का ध्यान न रखने से घर के मुखिया और पारिवारिक सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही गरीबी और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु की कुछ बातों को ध्यान रखने से घर से सारे अशुभ प्रभावों को खत्म किया जा सकता है।

रसोई के लिए वास्तु का सही से पालन करने पर घर के सभी लोगों के बीच अच्छे सामंजस्यपूर्ण संबंध तो बनते ही हैं बल्कि उनका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। यह पूरे परिवार के लिए एक खुशहाल और अच्छा जीवन सुनिश्चित करता है।

Advertisement

1.रसोई में तीन चकले न रखें, इससे घर में क्लेश हो सकता है।

2.रसोई में हमेशा गुड़ रखना सुख-शांति का संकेत माना जाता है।

Advertisement

3.टूटे-फूटे बर्तन भूलकर भी उपयोग में न लाएं, ऐसा करने से घर में अशांति का माहौल बनता है।

4.अंधेरे में चूल्हा न जलाएं, इससे संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है।

5.नमक के साथ या पास में हल्दी न रखें, ऐसा करने से मतिभ्रम की संभावना हो सकती है।

6.रसोई घर में कभी न रोएं, ऐसा करने से अस्वस्थता बढ़ती है।

7.रसोई घर पूर्व-मुखी अर्थात खाना बनाने वाले का मुंह पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। उत्तर-मुखी रसोई ज्यादा खर्च करवाती है।

8.यदि आपकी किचन आग्नेय या वायव्य कोण को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र में हो तो कम से कम वहां पर बर्नर की स्थिति आग्नेय अथवा वायव्य कोण की तरफ ही हो।

9.रसोई घर की पवित्रता व स्वच्छता किसी मंदिर से कम नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है।

10.रसोई घर के लिए दक्षिण-पूर्व क्षेत्र का प्रयोग उत्तम है, किन्तु जहां सुविधा न हो, वहां विकल्प के रूप में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र का प्रयोग किया जा सकता है, किन्तु उत्तर-पूर्व मध्य व दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र का त्याग करना चाहिए।

11.गैस स्टोव और सिंक सही जगह पर होना चाहिए – अगर उन्हें सही जगह पर नहीं रखा गया है, तो इससे घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं।

12.गैस स्टोव और सिंक कभी भी एक ही पंक्ति में नहीं होना चाहिए – वे दोनों अलग-अलग तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें एक साथ रखने से सदस्यों के बीच तनाव पैदा होता है।

13.स्टोव नोब को परिवार के प्रमुख की अनुकूल दिशा के हिसाब से रखा जाना चाहिए – यह पूरे परिवार के लिए अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करता है।

14.रसोईघर सीढ़ियों के पास नहीं होना चाहिए  यह ऊर्जा के प्रवाह को अवरुद्ध करता है

15.रसोई के बेसिन के नल से कभी पानी नहीं रिसना चाहिए इससे बड़ी वित्तीय हानि होती है। आप धन का संग्रह नहीं कर पाएंगे। पानी का रिसाव लगातार पैसा खोने का प्रतीक है

16.रसोई में सभी वस्तुएँ हमेशा साफ-सुथरी होनी चाहिए – एक गंदा रसोईघर नकारात्मक ऊर्जा को जमा करता है

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें