राजस्थान से आए श्रद्धालु का मोबाइल ले भागे बदमाश

लोकेशन पता कर पीछा किया, शराबियों की टोली से हुआ सामना

उज्जैन। राजस्थान से परिवार के साथ आए श्रद्धालु का मोबाइल लेकर बदमाश भाग गया। श्रद्धालु ने गूगल की मदद से मोबाइल की लोकेशन तलाशी और कार लेकर वहां पहुंचा तो शराबियों की टोली ने घेर लिया। श्रद्धालु नीलगंगा थाने आया और पुलिस को आवेदन दिया। प्रदीप अग्रवाल पिता बाबूलाल अग्रवाल निवासी सिरोही राजस्थान फार्मा कंपनी में काम करते हैं और परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आए थे और नीलगंगा थाना क्षेत्र की होटल में ठहरे थे।
सुबह होटल के बाहर चाय पीने गए थे जहां मोबाइल गिर गया। होटल लौटने पर इसकी जानकारी लगी तो गूगल की मदद से मोबाइल की लोकेशन पता की व कार लेकर लोकेशन वाले स्थान पर पहुंचे जहां शराब के नशे में धुत बदमाश मिले। इसके बाद प्रदीप अग्रवाल नीलगंगा थाने आए और पुलिस को मोबाइल गुम होने का आवेदन दिया।









