रेलवे ने चलाई दो विशेष ट्रेन, रतलाम-नागदा से पकड़ सकेंगे

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने के लिए पश्चिम रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इन्हें उज्जैन के यात्री नागदा और रतलाम स्टेशन से पकड़ सकेंगे। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर और वलसाड-मऊ के बीच यह स्पेशल ट्रेंने चलेंगी।

1. ट्रेन संख्या 05034/05033 बांद्रा टर्मिनस-गोमती नगर स्पेशल हर मंगलवार को चलेगी।
बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन रात 11 बजे रवाना होगी। बुधवार सुबह 9.45 बजे रतलाम पहुंचेगी।
गोमती नगर से यह ट्रेन हर सोमवार दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह मंगलवार सुबह 9 बजे रतलाम स्टेशन पहुंचेगी। दोनों तरफ से यह ट्रेन 11 मई तक चलेगी।
स्टॉपेज – आने-जाने में यह ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, मथुरा, कासगंज, इज्जत नगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, एवं डालीगंज में ठहरेगी।
2. ट्रेन संख्या 05018/05017 वलसाड-मऊ स्पेशल वलसाड से हर रविवार को दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी। रतलाम स्टेशन पर यह रात 10.35 बजे और नागदा में 11.48 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार मऊ से यह ट्रेन हर शनिवार सुबह ६ बजे रवाना होगी। नागदा स्टेशन पर यह ट्रेन रविवार सुबह 4.28 और रतलाम स्टेशन पर 5.15 मिनट पर आएगी।
स्टॉपेज – ट्रेन दोनों तरफ सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, और औडि़हार स्टेशनों पर रुकेगी।









