Popup Image
Advertisement

वनडे ट्राई सीरीज: ऋतुराज गायकवाड का शानदार शतक, तिलक वर्मा आउट; इंडिया-ए ने बनाया मजबूत स्कोर

IPL-2026 में 776 रन ठोककर सबका दिल जीतने वाले युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका में चल रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में कमाल नहीं कर सके। मंगलवार को श्रीलंका-ए के खिलाफ खेलते हुए वे महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दांबुला में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंडिया-ए ने 47 ओवर में 5 विकेट खोकर 244 रन बना लिए हैं। पारी के अंत में सूर्यांश शेडगे और आयुष बडोनी क्रीज पर डटे हुए हैं।

Advertisement

कौन कितने पर आउट हुआ?

इंडिया-ए की पारी में ऋतुराज गायकवाड ने शानदार 101 रन की पारी खेली लेकिन वानुजा सहन की गेंद पर अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन बनाए और मोहम्मद शिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। प्रियांश आर्या 32 रन बनाकर रनआउट हुए जबकि प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर चमीका करुणारत्ने का शिकार बन गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंडिया-ए की टीम में वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा, आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कम्बोज, अरशद खान और विप्रज निगम शामिल हैं।

Advertisement

श्रीलंका-ए की टीम में निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे, चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और गरुका संकेत शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें