Popup Image
Advertisement

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से हुए बाहर

नई दिल्ली: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं। ट्रेनिंग के दौरान उनके टखने में लिगामेंट टियर हुआ है। डॉक्टर और अपनी टीम से सलाह के बाद नीरज ने 2026 सीजन के बाकी सभी मुकाबलों से हटने का फैसला किया है।

Advertisement

नीरज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी चोट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.05 मीटर थ्रो करने के बाद उन्हें लग रहा था कि वह अपनी लय हासिल कर रहे हैं, लेकिन इसके कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान टखने में लिगामेंट फट गया।

एशियन गेम्स में खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे

Advertisement

नीरज के सीजन से बाहर होने का मतलब है कि वह 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह पिछली एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और इस बार भी भारत की बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे थे।

लॉजेन में लगाया था सीजन का बेस्ट थ्रो

Advertisement

चोट से पहले नीरज अच्छी लय में नजर आ रहे थे। लॉजेन डायमंड लीग में उन्होंने 88.05 मीटर का थ्रो किया था। इससे पहले उन्होंने ग्लासगो में 85.83 मीटर के प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता था।

डायमंड लीग फाइनल भी नहीं खेलेंगे

चोट के कारण नीरज अब डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उनका 2026 का प्रतिस्पर्धी सत्र समय से पहले समाप्त हो गया है। अब उनका पूरा ध्यान चोट से उबरने और मजबूत वापसी करने पर है।

नीरज की गैरमौजूदगी से भारत को बड़ा झटका

एशियन गेम्स में नीरज की गैरमौजूदगी भारत की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा की पदक उम्मीदों के लिए बड़ा झटका है। नीरज के बाहर होने के बाद भारतीय टीम में अन्य भाला फेंक खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें