सप्तमी पर शीतला पूजन, शाम को चल समारोह

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शीतला सप्तमी पर्व मंगलवार को घर-घर में मनाया गया। सुबह 4 बजे से ही माता की पूजा-आराधना का दौर शुरू हो गया। सप्तमी पर शीतला माता की पूजा ठंडे माहौल में ठंडे पकवानों से की जाती है। इस कारण घरों में माता के प्रसाद के लिए रात मेें ही पकवान बना लिए गए थे। सुबह 4 बजे से शीतला माता मंदिरों में पूजन शुरू हो गया। अधिकतर घर की महिलाओं ने सुबह सूर्योंदय के पहले माता का पूजन कर लिया। इस कारण मंदिरों में सुबह से ही भीड़ रही। घरों में सुबह भोजन भी नहीं बना। रात में बना भोजन ही दिन में उपयोग किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रजापत समाज निकालेगा शोभायात्रा
चौरासी संघ अध्यक्ष अशोक प्रजापत ने बताया कि शीतला सप्तमी पर श्री यादें माता की शोभायात्रा मंगलवार को महाकाल मंदिर से 3,30 प्रारंभ होकर 24 खंबा माता, गुदरी चौराहा, पानदरीबा, कार्तिक चौक होते हुए मां श्री यादें माता धर्मशाला रामघाट पर समाप्त होगी। जहां माता की पूजा-अर्चना के बाद वरिष्ठों का सम्मान होगा। घोड़ी, बैंड, बाजे, ढोल,के साथ भव्य शोभा यात्रा में समाजजन शामिल होंगे। कई जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा।









