Advertisement

सलमान-लॉरेंस विवाद से जुड़ी कहानी पर बनी फिल्म, ‘काला हिरण’ का पोस्टर रिलीज

सलमान-लॉरेंस विवाद से जुड़ी कहानी पर बनी फिल्म, ‘काला हिरण’ का पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड के चर्चित विवादों में शामिल काला हिरण शिकार मामला अब बड़े पर्दे पर फिल्मी रूप में दर्शकों के सामने आने जा रहा है। लंबे समय से सुर्खियों में रही इस घटना पर आधारित फिल्म ‘काला हिरण’ का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में चर्चित शिकार केस, कानूनी लड़ाई और उससे जुड़े विवादों को कहानी के केंद्र में रखा गया है।

Advertisement

निर्माताओं के मुताबिक यह सिर्फ एक कोर्ट केस की कहानी नहीं होगी, बल्कि इसमें अपराध, सस्पेंस, जांच और हाई-वोल्टेज कोर्टरूम ड्रामा का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी उस घटनाक्रम पर आधारित बताई जा रही है जिसने वर्षों तक देशभर में बहस छेड़े रखी।

फिल्म के निर्माता अमित जानी ने बताया कि 1998 में राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र में सामने आए काला हिरण शिकार मामले से लेकर उसके बाद की कानूनी प्रक्रिया, गिरफ्तारी, अदालती सुनवाई और उससे जुड़े तमाम घटनाक्रमों को फिल्म में दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर आधारित फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

Advertisement

जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पूरी की गई है। मेकर्स का दावा है कि कहानी में उन घटनाओं को विस्तार से दिखाया जाएगा जिन्होंने इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया था। फिल्म में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित कई महत्वपूर्ण पहलुओं को भी शामिल किया गया है।

निर्माताओं ने यह भी घोषणा की है कि फिल्म का पहला टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और दर्शक इसके टीजर का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि काला हिरण शिकार मामला पिछले कई वर्षों से चर्चा में रहा है। इसी मामले को लेकर कई बार विवाद और बहसें भी सामने आती रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बहुचर्चित घटनाक्रम को फिल्मी पर्दे पर किस अंदाज में पेश किया जाता है और दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं।

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें