Popup Image
Advertisement

सितंबर में उज्जैन छोड़ मप्र में ज्यादा बारिश होगी

वजह ला नीना सिस्टम

Advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश में सितंबर में भी जोरदार बारिश की संभावना है। उज्जैन को छोड़कर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेशभर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसा ला नीना सिस्टम के कारण होगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि सितंबर महीने में सामान्य से 9त्न ज्यादा बारिश हो सकती है। सामान्य सितंबर में करीब 7 इंच बारिश होती है।

साल 2021 में भी सामान्य से ज्यादा करीब 9 इंच पानी गिरा था। सितंबर के पहले सप्ताह में ज्यादा बारिश नहीं है। वहीं, दूसरे और तीसरे सप्ताह में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी। इस दौरान उज्जैन को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में जमकर पानी गिरेगा। उज्जैन में सामान्य या कम बारिश के आसार हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें