17 अगस्त 2020 का आमंत्रण नई पीठ की ‘शोध का विषय..!’

महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विवि के स्थापना दिवस पर चूक…

17 अगस्त 2020 का आमंत्रण नई पीठ की ‘शोध का विषय..!’
उज्जैन।संस्कृत के 20 से अधिक महाविद्यालयों से संबंद्ध और देश के नौ से अधिक प्रमुख संस्थानों से एमओयू करने वाले संस्थान महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विवि के स्थापना दिवस और शोध के लिए पीठ के उद्घाटन में विवि प्रबंधन की बड़ी चूक सामने आई है।
कार्यक्रम के एक दिन पूर्व वितरित किए गए आमंत्रण पत्र में बड़ी गलती हुई है। आमंत्रण पत्र के लिफाफे (आवरण) पर कार्यक्रम का दिन ही नहीं लिखा गया है। इसके साथ ही आमंत्रण कार्ड में सन ही गलत प्रकाशित हुआ है। इसमें 17 अगस्त 2020 हो गया है।
चूक सामने आने के बाद इतना समय नहीं था कि इसमें संशोधन कर नया कार्ड तैयार किया जाए। इसके बाद विवि प्रबंधन ने लाल स्याही के पेन से 2020 को 2022 कर कार्ड वितरित कर दिए। अब सवाल यह है कि इतने बड़े संस्थान में जहां शोधपीठ का शुभारंभ हो रहा है, वहां ऐसी गलती के बाद भविष्य में किस तरह के शोध होंगे।









