Advertisement

2000 पुलिसकर्मी संभालेंगे राजसी सवारी की व्यवस्था

5 झोन बनाए, पूरे मार्ग पर सीसीटीवी और सादी वर्दी में पुलिस जवान रखेंगे संदिग्धों पर नजर

Advertisement

उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की राजसी सवारी 7 सितंबर को निकलेगी। इसको लेकर प्रशासन के विभिन्न विभागों सहित पुलिस द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

मार्ग बढ़ेगा, 5 झोन में बांटा: राजसी सवारी टंकी चौराहे से सीधे मिर्जा नईमबेग मार्ग, तेलीवाड़ा, कंठाल होते हुए सतीगेट, खड़े हनुमान के रास्ते छत्रीचौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी। पुलिस अफसरों ने बढ़े हुए मार्ग का निरीक्षण कर इसे 5 झोन में बांटा है। इसी के अंतर्गत 2000 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है। भीड़ प्रबंधन के अलावा पुलिस का फोकस जेबकट, चेन स्नेचर पर भी है क्योंकि पिछली सवारी के दौरान अलग-अलग चोर गिरोह ने सवारी देख रही महिलाओं सहित अन्य लोगों को निशाना बनाकर चेन, मंगलसूत्र, मोबाइल आदि चोरी की थी। राजसी सवारी में सामान्य सवारी से अधिक भीड़ रहेगी। इसी के चलते पुलिस द्वारा पूरे सवारी मार्ग को सीसीटीवी से कवर किया गया है।

Advertisement

सामान्य ड्रेस में भीड़ के साथ रहेंगे पुलिसकर्मी: पुलिस ने संदिग्धों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने के अलावा 100 से अधिक पुलिस जवान सादी वर्दी में भीड़ में रहेंगे जो संदिग्ध गतिविधि करने वालों को तुरंत पकड़कर नजदीकी थाने तक पहुंचाएंगे।

इनका कहना
राजसी सवारी में सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर योजना बनाई गई है। 2000 पुलिस जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी और सादी वर्दी में पुलिस जवान संदिग्धों पर नजर रखेंगे।
प्रदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें