Advertisement

28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:बैकुंठधाम कॉलोनी में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंवासा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शव का पीएम कराया है।

Advertisement

पुलकित पिता अनिल सिंह धाकड़ 28 वर्ष निवासी बैकुंठधाम कॉलोनी मक्सीरोड ने बीती शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई राहुल ने बताया कि पुलकित ने कुछ वर्षों पूर्व नीलम से लव मैरिज किया था तभी से वह परिवार से अलग रहता था।

पुलकित लाइट फिटिंग का काम करता था। उसने किन कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं। राहुल ने बताया कि शाम 7 बजे हमें सूचना मिली थी। उसे फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल लेकर आये थे।

Advertisement

झूला लगाने को लेकर विवाद, 32 हजार की मांग

उज्जैन। महाकाल पुलिस ने बताया कि मोहम्मद कामरान पिता मुबारिक अली 40 वर्ष निवासी बसंत विहार थाना दादावा कोटा राजस्थान ने कार्तिक मेला ग्राउंड के सामने एमपीईबी के पास झूला लगाया है।

Advertisement

यहां बदमाशों ने उसे फोन कर बुलाया और मेले में झूला लगाने के बदले 32 हजार रुपए की मांग की। रुपये देने से इंकार करने पर बदमाशों ने उसके साथी जाकिर को गाली देकर पीटा व जान से मारने की धमकी भी दी। मोहम्मद की रिपोर्ट पर महाकाल पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें