लंदन से ऑनलाइन ज्वेलरी मंगाई एयरपोर्ट पर रुकने के नाम पर ठगी

खली ब्रोकर के तीन खातों से उड़े 1 लाख 13 हजार
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्राइवेट स्कूल टीचर के साथ 60 हजार और खली ब्रोकर के साथ 1.13 लाख रुपए की ठगी हुई। देवासगेट और नागझिरी पुलिस जांच कर रही है।
हीरा मिल की चाल की निवासी देवकी यादव को अनजान व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि आप हमारी कंपनी का वीडियो देख रही हैं।
कंपनी आपको डायमंड रिंग व सोने की ज्वेलरी कम कीमत पर भेज रही है। आप कोरियर बॉय से बातकर लो। उन्होंने कोरियर बॉय को कॉल किया तो उसने 12 हजार रुपए अपने खाते में डलवाए। कुछ देर बाद कोरियर बॉय ने देवकी को बताया कि ज्वेलरी एयरपोर्ट पर फंस गई है। वहां से निकालने का खर्च 48 हजार रुपए आएगा।
उन्होंने कोरियर बॉय के खाते में रकम डाल दी। जब गोल्डन रिंग व सोने की ज्वेलरी नहीं मिली तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने देवासगेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। ऐसे ही खली ब्रोकर भारत सिंह चौहान के साथ सायबर ठगी हुई। उन्होंने नागझिरी थाना पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर की दोपहर मोहित इंडस्ट्रीज उद्योगपुरी नागझिरी में बैठे थे तभी मोबाइल हैंग हो गया। री स्टार्ट किया तो मैसेज आए कि तीन बैंक खातों से 1.13 लाख रुपए निकले हैं। उन्होंने तुरंत 1930 पर कॉल किया। पुलिस ने बताया कि करीब 15 हजार रुपये रिटर्न हो गए हैं। बाकी खाते में फ्रीज हैं।









