Popup Image
Advertisement

ओडिशा में लैंडस्लाइड से 7 की मौत, यूपी में छाया घना कोहरा

नईदिल्ली, एजेंसी। यूपी में ठंड बढऩे लगी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, महराजगंज, श्रावस्ती और संभल समेत 20 शहरों में कोहरा छाया रहा। मिर्जापुर में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें अगले 3 महीने के लिए कैंसिल कर दी गईं। ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को लैंडस्लाइड के बाद 5 और शव मिले।

Advertisement

इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। हादसे के बाद से 6 लोग अब भी लापता हैं। ये लोग 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब के बाद हुए लैंडस्लाइड में दब गए थे। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के कांचीपुरम, तिरुवन्नामलाई समेत 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात 1 बजे तक इन जिलों में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें