Advertisement

Laptop खरीदते समय इन 7 बातों को कभी न करें नजरअंदाज

आज के इस आधुनिक युग में Laptop हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के कामकाज, वीडियो एडिटिंग, गेमिंग आदि विभिन्न जरूरी कार्यों में लैपटॉप उपयोग में आता है। अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। कई बार लोग सिर्फ ब्रांड और डिजाइन देखकर किसी भी लैपटॉप की खरीदारी कर लेते हैं।

Advertisement

हालांकि, बाद में उन्हें इसको लेकर काफी पछताना पड़ता है। अगर आप एक अच्छा लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो अपनी जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है। इसके अलावा उसी सेगमेंट में आपको कई ब्रांड्स के लैपटॉप की कीमत की तुलना भी करनी चाहिए। इससे आप न केवल पैसों की बचत कर पाएंगे बल्कि अपने लिए एक अच्छा लैपटॉप भी खरीद सकेंगे।

यह भी पड़े: क्या रातभर फ़ोन चार्ज करना सही है?

Advertisement

आइए जानते हैं वे 7 बातें जो सही Laptop चुनने में करेंगी

1.अपनी जरूरत को समझें

Advertisement

क्या आप लैपटॉप को काम के लिए उपयोग करेंगे, या आप इसे एंटरटेनमेंट (फिल्में देखना/गाने सुनना) या दूसरे कामों के लिए भी इस्तेमाल करेंगे? एक बार जब आपको अपनी जरूरतों का पता चल जाए, तो आप लैपटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना कर सकते हैं।

2.ऑपरेटिंग सिस्टम

Laptop के साथ आने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम जरूरी है। यदि आप किसी खास ऑपरेटिंग सिस्टम के इस्तेमाल में माहिर हैं, तो तय करें कि आप जिस लैपटॉप को खरीद रहे हैं वह उस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ रहा है। वरना आपको मनचाहे ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

3.प्रोसेसर

प्रोसेसर लैपटॉप की स्पीड और परफॉर्मेंस को तय करता है। अगर आप हैवी प्रोग्राम चलाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक पावरफुल प्रोसेसर की जरूरत होगी।

4.रैम और स्टोरेज

रैम लैपटॉप के लिए मेमोरी की तरह काम करती है। अगर आप एक साथ कई प्रोग्राम चलाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अधिक रैम की जरूरत होगी। वहीं स्टोरेज Laptop पर आपके डेटा को स्टोर करने के लिए स्पेस उपलब्ध करता है।

5.डिस्प्ले और बैटरी लाइफ

डिस्प्ले इस बात पर निर्भर करता है कि आप लैपटॉप पर क्या देखना चाह रहे हैं. अगर आप हाई रेजलूशन डिस्प्ले चाह रहे हैं, तो तय करें कि लैपटॉप में बढ़िया डिस्प्ले मिल रहा है। इसके अलावा लैपटॉप की बैटरी कितने समय तक चलेगी ये देखना भी जरूरी है।

6.कीबोर्ड, ट्रैकपैड और पोर्टेबिलिटी

कीबोर्ड और ट्रैकपैड लैपटॉप पर आपके द्वारा इनपुट करने के तरीके को तय करते हैं। अगर आप आसान और स्मार्ट इनपुट एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो तय करें कि लैपटॉप में एक अच्छा कीबोर्ड और ट्रैकपैड है। साथ ही लैपटॉप का साइज और वजन इस बात को तय करता है कि आप इसे कितनी आसानी से दूसरी जगह ले जा सकते हैं।

7.कीमत

आखिरी और सबसे जरूरी चीज है कीमत। लैपटॉप की कीमतें इनके स्पेसिफिकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। अपनी जरूरतों और बजट के लिए सही लैपटॉप चुनने के लिए रिसर्च करना जरूरी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें