देश में पिछले 24 घंटे में 47,009 केस आए

By AV NEWS

देश में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 47,009 संक्रमित मिले। 21,206 ठीक हो गए, जबकि 213 की मौत हो गई। इस तरह एक दिन में ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 28,653 बढ़ गई।

अकेले महाराष्ट्र में ही 30,535 संक्रमित मिले, जो राज्य में कोरोना के दौर में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 सितंबर को 24,886 केस आए थे, तब यह सबसे ज्यादा थे।

देश में अब तक 1.16 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.11 करोड़ ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.60 लाख ने जान गंवाई है। अब 3 लाख 31 हजार 671 मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

Share This Article