Advertisement

उज्जैन : दो कारें भिड़ी, एक की मौत

घट्टिया-राघवी के बीच हादसा, २ महिलाओं सहित ७ लोग घायल

Advertisement

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सामने सुबह 11 बजे दो कारों के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और महिलाओं सहित ७ लोग घायल हुए।

पुलिस ने बताया कि घट्टिया-राघवी थाने के बीच स्थित पेट्रोल पंप के सामने ड्रायवर साइड से दो कारों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कुल ७ लोग घायल हुए जिनमें से एक की मौत हो गई। एक कार में सवार रूकमाबाई पति बालूसिंह (35 वर्ष) और राजेन्द्र सिंह पिता रतनसिंह दोनों निवासी माधोपुरा थाना राघवी को उपचार के लिये उज्जैन जिला चिकित्सालय लाया गया। परिजनों ने बताया कि वह लोग कार से किसी का उपचार कराने के लिये उज्जैन आ रहे थे, जबकि उज्जैन तरफ से दूसरी कार तेजगति से आ रही थी उसी दौरान टक्कर हुई। उज्जैन तरफ से आ रही कार पर म.प्र. शासन की प्लेट लगी थी।

Advertisement

राजेंद्र सिंह पिता रतनसिंह 35 साल निवासी माधोपुरा को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके साथ आए कमल सिंह ने बताया कि राजेंद्र किसी परिजन का उपचार कराने कार से उज्जैन आ रहा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें