Advertisement

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी,लड़कियों ने मारी बाजी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल परीक्षा में कुल 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। यह अब तक का हाइएस्ट पासिंग परसेंट रहा। वहीं, 6149 (0.47) स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।

Advertisement

परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। इस बार के रिजल्ट में लड़कियां लड़कों से 0.54% से आगे रहीं। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 99.67 जबकि लड़कों का पर्सेंटेज 99.13 रहा। 12वीं के नतीजों में लगातार 6वीं बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। वहीं, ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 100 फीसदी रहा।

ऐसे चेक करें नतीजे

Advertisement

सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।

Advertisement

अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।

रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी रखें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें