Advertisement

घर में पैसे और बरकत की कमी नहीं आने देते ये Plants

पेड़-पौधे घर की सुंदरता को चार-चांद लगा देते हैं। यहां कुछ पेड़-पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ पौधे घर में पैसा चुंबक की तरह खींच कर ले आते हैं। ऐसे पौधों को घर में लगाने से पैसे की कभी भी कमी नहीं होती। वास्तु के अनुसार, यह पेड़-पौधे आपके घर में चुंबक की तरह पैसा खींच कर लाते हैं। यदि आप भी अपने घर में पौधे लगाना चाहते हैं तो इन प्लांट्स को लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

बांस का पौधा लगाएं

बांस का पौधा घर में सजावट के भी बहुत ही काम आता है। वास्तु जानकारों के अनुसार, इस पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप बांस का पौधा लगाते समय उस पर लाल रंग के धागे को लपेट दें। यदि आपके पास लाल रंग का धागा नहीं है तो आप लाल टेप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप घर में 7-9 डंठल वाला पेड़ लगा सकते हैं।

Advertisement

हल्दी का पौधा लगाएं

आप घर में हल्दी का पौधा भी लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा यह पौधा घर की दरिद्रता भी दूर करता है, और मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनती है। आप इस पौधे को उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इसे घर में लगाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। यह पौधा घर की नेगेटिव एनर्जी भी दूर करता है।

Advertisement

शमी का पौधा लगाएं

आप घर में शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। सुख और समृद्धि पाने के लिए इस पौधे की पूजा भी की जाती है। इसे घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा आपके घर में पैसे को खींचता है। इसके अलावा इसे घर में लगाने से व्यक्ति की शनि की दिशा भी सुधरती है और कुंडली में शनि मजबूत होता है।

मनी प्लांट लगाएं

आप घर में मनी प्लांट भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि यह पौधा घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है। सही दिशा में इस पौधे को लगाने से धन में वृद्धि होती है। आप मनी प्लांट घर के मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता जाता है, वैसे ही व्यक्ति की धन में भी वृद्धि होती है। यदि आप मुख्य द्वार पर मनी प्लांट नहीं लगाना चाहते तो कांच की बोतल में भी लगाकर भी इसे घर के अंदर रख सकते हैं।

तुलसी का पौधा लगाएं

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही महत्व दिया जाता है। इसे पौधे को लक्ष्मी का रुप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा लगा हो वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी के पौधे को आप ईशान कोण में लगा सकते हैं। रविवार, एकादशी और द्वादशी वाले दिन तुलसी को हाथ न लगाएं और न ही जल दें। गुरुवार के दिन आप तुलसी में कच्चा दूध जरुर चढ़ाएं।

Related Articles