Advertisement

इंदौर में Zomato के डिलीवरी Boy की चाकू मारकर हत्या

इंदौर में Zomato के डिलीवरी बॉय का हुआ मर्डर,अज्ञात बदमाशों के द्वारा पैसे मांगे गए , पैसे नहीं मिलने की वजह से बदमाशों ने किया चाकू से हमला। यह पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है ।जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

 

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार युवक जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता था और गुरुवार रात को 11:00 बजे के लगभग अरविंदो के समीप करोल बाग में ऑर्डर की डिलीवरी देने जा रहा था तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका और उसे पैसे की मांग की ,पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने डिलीवरी बॉय के उपर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद वहां से बदमाश भाग निकले।

जिसके बाद घायल युवक स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल पहुंचा, जहां पर उसके हालत को देखते हुए युवक को एमवाय हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहा इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह युवक की मौत हो गई ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें