Popup Image
Advertisement

लिंगायत संत शिवमूर्ति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

लिंगायत मठ सेक्स कांड के आरोपी संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे चित्रदुर्ग जिला जेल भेजा गया है। कर्नाटक पुलिस ने देर रात उसका मेडिकल चेकअप करवाया और फिर कोर्ट में पेश किया। पुलिस आज ओपन कोर्ट में रिमांड की मांग करेगी। संत पर दो नाबालिगों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Advertisement

शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू पर नाबालिगों का यौन उत्पीड़न का आरोप है। पीड़ित लड़कियों ने न्याय की मांग करते हुए मैसूर में ‘ओदानदी’ NGO से संपर्क किया था। उन्हें 26 अगस्त को मैसूर में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया और उसी रात मुरुघा शरण समेत 5 के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोप लगाने वाली किशोरियों का कहना है कि वे मठ की ओर से संचालित स्कूल में पढ़ती हैं, उनकी उम्र 15 और 16 साल है। संत ने उनका साढ़े तीन साल से अधिक समय तक यौन शोषण किया। पीड़ित 24 जुलाई को हॉस्टल से निकलीं और 25 जुलाई को कॉटनपेट पुलिस स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद 26 अगस्त को उन्होंने मैसूर के नजराबाद पुलिस स्टेशन में लिंगायत संत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें