इस बार त्यौहार पर TRY करें ये साड़ी

By AV NEWS

त्यौहार के मौके पर ज्यादातर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हमेशा की तरह सिल्क या बनारसी नहीं आपको इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहिए। रफल साड़ी का फैशन खूब ट्रेंड कर रहा है। इसमें आपको कई डिजाइन्स भी मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए एकदम नए साड़ी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें पहन आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी।

एकदम नए साड़ी डिजाइन्स, जिन्हें पहन आप नजर आएंगी प्रिंसेस

प्रिंटेड रफल शरारा साड़ी

आजकल महिलाएं शादी से लेकर पार्टी तक के लिए शरारा पहनना पसंद करती हैं। अब आपको यह डिजाइन साड़ी में भी मिल जाएगा। भाई दूज के खास मौके पर आपको प्रिंटेड रफल शरारा साड़ी पहननी चाहिए। यह साड़ी पहन आप सबसे अलग दिखेंगी। इसमें आपको अलग-अलग प्रिंट भी मिल जाएंगे। साड़ी के कलर से मैचिंग ब्लाउज पहनें और हैवी इयररिंग्स के साथ लो पोनीटेल बनाएं।

फ्रिल रफल साड़ी

फ्रिल रफल साड़ी देखने में बेहद अच्छी लगती है। सोचिए अगर इसमें फ्रिल हो तो यह कितनी सुंदर दिखेगी। अगर आप भाई दूज पर ट्रेडिशनल पहनने की सोच रही हैं तो यह साड़ी डिजाइन एकदम बेस्ट होगी। आप इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। हाथ में घड़ी और लाइट मेकअप कर आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

मल्टीकलर रफल स्ट्रीप्ड साड़ी

साड़ी में मल्टीकलर बेहद अच्छा लगता है। अगर आप किसी तीज त्यौहार पर मल्टीकलर की साड़ी पहनेंगी, तो आपका लुक खूब खिलकर आएगा। इस तरह की साड़ी में आप रेट्रो लुक पा सकती हैं। इसके लिए आपको पफ बनाकर हाई बन बनाना होगा। हुप्स इयररिंग्स पहनें। विंग्ड आईलाइनर और लाइट कलर की लिपस्टिक में आप एकदम गॉर्जियस लगेंगी। कुछ नया ट्राई करने के लिए आप साड़ी से बिल्कुल डिफरेंट कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं।

रफल नेट साड़ी

यह कहना गलत नहीं होगा कि नेट साड़ी का फैशन कभी भी आउटडेटेड नहीं हो सकता है। आज भी बॉलीवुड से लेकर आम महिलाओं तक सभी यह साड़ी पहनना पसंद करती हैं। आजकल नेट साड़ी में भी कई डिजाइन आने लगे हैं। रफल नेट साड़ी बेहद ट्रेंडी है। भाई दूज पर आप इसे वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ डायमंड नेकलेस खूब जंचेगा। साथ ही हील्स पहनें। हेयर स्टाइल में आप खुले बाल रख सकती हैं। न्यूड मेकअप करें।

इन बातों का रखें ध्यान

अपने मेकअप पर खास ध्यान दें। लाइट मेकअप ही करें। इससे आपका लुक और भी अट्रैक्टिव लगेगा। लाइट ज्वेलरी कैरी करें। एलिगेंट लुक के लिए केवल चोकर ही काफी होगा। ब्लाउज डिजाइन पर भी ध्यान देना चाहिए। इससे आप अपने लुक को बदल पाएंगी। रफल साड़ी के साथ फ्लैट फुटवियर अच्छी नहीं लगती है। इससे डिजाइन सही से खिलकर नहीं आता है। साथ ही आपको चलने में भी परेशानी होगी।

Share This Article