Popup Image
Advertisement

नींद नहीं, इस वजह से हुआ कार एक्सीडेंट

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा खुद पंत ने ही किया है. एक्सीडेंट के बाद जब पंत को रूड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया था. तब पंत ने बताया था कि नींद की झपकी आने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी.

Advertisement

रूड़की के बाद ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया. यहां पंत से मिलने के लिए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) की भी एक टीम पहुंची है. इसी दौरान ऋषभ पंत ने डीडीसीए के डायरेक्टर श्याम शर्मा से मिलकर नया खुलासा किया है.

गड्ढे को बचाने के चक्कर में हुआ पंत का एक्सीडेंट
श्याम शर्मा जब हाल-चाल जानने के लिए ऋषभ पंत से मिले, तो उन्होंने हादसा कैसे हुआ? इसके बारे में भी बात की. इस पर पंत ने खुलासा करते हुए कहा कि गड्ढा सामने आ गया था. उसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें