राघवी पुलिस ने पकड़ी शराब

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। राघवी पुलिस ने ६३० क्वार्टर शराब जब्त की है।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बोरियों में शराब के क्वार्टर लेकर खड़े हैं। वे तस्कर हैं। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन लोग उसे दिखाई दिए। इन्होंने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी और बोरे फेंक दिए। पुलिसकर्मियों ने घेरकर इनमें से एक को दबोच लिया। इसका नाम शंभूसिंह पिता भगवानसिंह निवासी पिपलोनखुर्द आगरमालवा है। उसके कब्जे से 505 क्वार्टर देसी प्लेन , 40 क्वार्टर 8 पीएम , 40 क्वार्टर गोवा व्हिस्की और 45 क्वार्टर लाल मसाला शराब जब्त की गई है।
Advertisement
Advertisement









