यात्री बस पलटी, एक की मौत

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में बस पलटने से एक की मौत की जानकारी सामने आई है। बाइक सवार दंपती को बचाने में बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों को बचाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। 15 लोग घायल हुए हैं। हादसा सनावद-कालमुखी रोड पर हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रजूर गांव का रहने वाला बसंत पिता रणछोर अपनी पत्नी को लेकर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गया। बाइक को रौंदते हुए बस पलट गई। सूचना पर धनगांव व सनावद पुलिस पहुंच गई है। ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों का रेस्क्यू जारी है।
बताया जा रहा है कि बस खरगोन के सनावद से खंडवा के कालमुखी तक चलती है। हादसे का कारण बाइक सवार को बचाने में बस का संतुलन बिगड़ जाना बताया जा रहा है। टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक बस में 35 यात्री सवार थे। घायलों को सिविल अस्पताल सनावद भेजा गया है।









